Top News

Hamirpur - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे हमीरपुर के भाजपा मंडल त्रिदेव सम्मेलन में , कांग्रेस पर किया हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे हमीरपुर के भाजपा मंडल त्रिदेव सम्मेलन में , कांग्रेस पर किया हमला 

Anurag Thakur




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा के चुनावो की तैयारी को अंजाम देते हुए त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन शुरू किये हैं। शनिवार को हमीरपुर जिले में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 300 से ज्यादा बूथ पालक , बूथ अध्यक्ष , BLA मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संत स्वीदास की मूर्ति पर माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मोके पर त्रिदेव सम्मेलन के राज्य संयोजक पुरषोतम गुलरिया , राज्य सचिव नरेंद्र अत्तरी , जिला बीजेपी अध्यक्ष देशराज शर्मा , बीजेपी मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत भी थे।

 केंद्रीय  अनुराग ठाकुर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लिए त्रिदेव चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका ऐडा करते हैं। उन्होंने कहा की जैसे मोदी सरकार ने 370 को हटाने का कार्य किया है , उसी तरह भाजपा हर बूथ पर 370  से ज्यादा मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षीय पार्टिओं को हराएगी। उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार के होने के बावजूद बीजेपी ने लोकसभा में जीत हासिल करि थी और इस बार भी पार्टी चारों सीटों को जीतेगी। कांग्रेस के झूठे वादों को प्रदेश की जनता अब जान चुकी है। अनुराग ने कहा की राहुल गाँधी खुद अपने होश को खो बैठे हैं  और खुद नहीं पता वो क्या बोल रहे हैं। उन्होंने ये बोलै की कांग्रेस इस बार उत्तरप्रदेश में बहुत बुरी हारेगी , एक भी सीट कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नहीं मिलेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post