Top News

Himachal Budget 2024 - हिमाचल में महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए , युवा लोगों को रोजगार की उम्मीद

 हिमाचल प्रदेश के 2024 बजट में महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए , युवा लोगों को भी रोजगार की उम्मीद

2024 हिमाचल बजट में ये उम्मीद की जा रही है की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने भाषण में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं , इसके साथ ही बेरोजगारों को भर्तियां शुरू होने का इंतज़ार है। 

हिमाचल प्रदेश के लोगों को CM सुक्खू के 17 फरवरी को पेश किये जाने बाले बजट से बहुत उमीदें हैं , महिलाओं को 1500 रुपए मिलने की उम्मीद और युवाओं को नौकरी मिलने की आस।  


अभी तक सिर्फ लाहौल स्पीति जिले में ही महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलते हैं। अन्य जिलों में इस योजना का शुरू होना इंतज़ार में है। बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस हाइकमीशन भी महिलाओं को 1500 रुपए की धनराशि लोकसभा चुनाव के पहले देने का प्रस्ताव जारी कर चुका है।  ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने बजट में महिलाओं के लिए कुछ लाएंगे और दूसरी तरफ कर्मचारी भर्ती आयोग हमीरपुर  माध्यम से बेरोजगारों को भर्तियां शुरू होने  का इंतज़ार है। 

राज्य में पहले चरण में 1000 और 1150 रुपए पेंशन लेने वाली महिलाओं को 1500 रुपए दिए जायेंगे। बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए सरकर ने हमीरपुर में नया भर्ती आयोग गठित किया है। कांग्रेस सरकर ने चुनाव के समय 5 लाख नौकरियां देने की बात करि थी , इसी उम्मीद में युवा अपनी नौकरी की तलाश  में हैं। 

महिलाओं और जनता की राज्य सरकार से उमीदें - 

- राज्य में महिला पुलिस थानों की संख्या बढाई जानी चाहिए , जिसमे महिला पुलिस बल में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। 

- रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम को कम करने के लिए सब्सिडी भी सरकर अपनी  तरफ से ही दे। 
- खेल कूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।  इसके लिए पंचायतों में जिम खुलने चाहिए। 

- प्रदेश में पार्क , जिम और इंडोर स्टेडियम की संख्या बधाई जाए और इनका दायरा भी अधिक किया जाना चाहिए। स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थिओं का खेल कूद अनिवार्य किया जाना चाहिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post