Top News

Himachal News - 20 लाख करोड़ के घोटाले की वजह से हुई देश की हालत खराब ,श्वेत पत्र से बीजेपी का कांग्रेस पर प्रहार

हिमाचल प्रदेश -  20 लाख करोड़ के घोटाले की वजह से हुई देश की हालत खराब ,श्वेत पत्र से बीजेपी का कांग्रेस पर प्रहार 

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा की केंद्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण  ने एक श्वेत पत्र पार्लियामेंट में  पेश किया है। वह  श्वेत पत्र कांग्रेस सरकार 2004 से लेकर 2014 की कार्यषाली का नमूना है। राजीव बिंदल ने कहा की उस समय देश की आर्थिक स्थिति बिलकुल ठीक चल रही थी और प्रगति भी सही थी , लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन और सोनिआ गाँधी की सरकार ने जिस प्रकार का मिस मैनेजमेंट किया ,उससे देश की आर्थिक स्थिति लगातार गिरती ही चली गयी।

 

वर्ष 2014 के  बाद उस स्थिति को संभालने का कार्य मोदी सरकार ने किया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में NDA सरकार ने कांग्रेस सरकार की छोड़ी हुईं चुनौतियों पर काबू पाया है। 
इसके साथ बिंदल  ने ये भी कहा की ये तो अमृत काल की शुरुवात है और हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post