Top News

Himachal News : दिल्ली के लिए रास्ता बंद, अब चंडीगढ़ तक ही सफर! HRTC ने यात्रियों को दिया यह सुझाव

HRTC के दिल्ली जाने बाले रूट हुए बंद , चंडीगढ़ तक ही जाएँगी बसें ,निगम ने यात्रियों को दी यह सलाह 



हिमाचल प्रदेश के HRTC बसों के हिमाचल से दिल्ली जाने और दिल्ली से हिमाचल आने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। अभी जो बसें हिमाचल से हरियाणा और दिल्ली जाती थीं वे चंडीगढ़ तक ही जायेंगीं। किसान मोर्चा दाल के  दिल्ली में प्रवेश करें से पुलिस ने दिल्ली की सभी सीमाओं को बंद कर दिया है , जिस कारण किसी भी सार्वजानिक बस सेवा को दिल्ली प्रवेश की इज़ाज़त नहीं दी जा रही है। 

इस कारण HRTC ने रास्ते में जाम और दिल्ली में प्रवेश न होने के कारण अपनी सभी सेवाओं को स्थगित कर दिया है ,  हिमाचल से बसें केवल चंडीगढ़  तक ही जाएँगी और दिल्ली से आने बाली बसों को HRTC ने वहीं रोक दिया है। HRTC के अलावा पंजाब और हरियाणा की बसें भी केवल चंडीगढ़ तक ही जायेंगीं। हिमाचल पथ परिवहन द्वारा निर्देश दिए गए हैं की चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा के लिए पहले HRTC शिमल कण्ट्रोल रूम के फ़ोन नो. 0177-2658765 और चंडीगढ़ के नो. 9463378026 एवं दिल्ली कण्ट्रोल रूम के नो. 01123868694 पर  सम्पर्क करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post