Top News

Himachal Weather - किन्नौर में हुई ताज़ी बर्फबारी , प्रदेश के 6 स्थानों पर तापमान गया माइनस में

किन्नौर में हुई ताज़ी बर्फबारी , प्रदेश के 6 स्थानों पर तापमान गया माइनस में 

Manali Snowfall


हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट बदली है , जिले के ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार रत से शनिवार की सुबह तक हिमपात गिरी। इसकी वजह से समूचा जिला कड़ाके की ठंड में है। भरी हिमपात से ग्रामीण क्ढेत्रों के रूटों पर बसों और अन्य वाहनों का आना जाना थम गया है। बर्फबारी से प्रदेश में 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं , शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गयी है। अटल टनल और जलोड़ी दर्रा की बस सेवाओं के लिया अब इंतज़ार करना होगा। अटल टनल के दोनों तरफ से केलांग , मनाली और कुल्लू के लिए सड़कें शुरू नहीं हुई है। जलोड़ी दर्रा होकर बसें पिछले 25 दिनों से नहीं चल रही हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊँचे पर्वतीय इलाकों में 1 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं , एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के बीच बाले और ऊँचे क्षेत्रों में बारिश और भरी हिमपात के सार हैं। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की आशा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post