Top News

Suicide Case - Chandigarh : चंडीगढ़ DAV कॉलेज में एक लड़की ने की आत्महत्या , फांसी लगाकर हुई मोत

चंडीगढ़ DAV कॉलेज में एक लड़की ने की आत्महत्या , फांसी लगाकर हुई मोत 

A girl Suicide at DAV College in chandigarh


Chandigarh Suicide Case - चंडीगढ़ के DAV कॉलेज सेक्टर 37 में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। ये घटना आज मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर के समय हुई जब उसके साथ रहने वाली लड़कियों ने कमरे में उसे पंखे के साथ लटका देखा। ये घटना DAV कॉलेज के हॉस्टल की है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है , पुलिस ने मोके पर पहुंच कर लड़की की बॉडी को कब्जे में लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मृत युवकी का नाम साक्षी बताया जा रहा है और वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली थी। लड़की कॉलेज में BSc 3rd year में पढ़ाई कर रही थी। लड़की ने खुद को कमरे में बंद करके पंखे के साथ लटककर अपनी जान दे दी. इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है और पुलिस ने मोके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया है। मामले की जाँच और पूछताश जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post