Top News

Himachal News: जिला काँगड़ा के 26 वर्षीय जवान की हुई लेह में मौत

जिला काँगड़ा के 26 वर्षीय जवान की हुई लेह में मौत

Himachal News: जिला काँगड़ा के 26 वर्षीय जवान की हुई लेह में मौत


Himachal News | हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान की मौत हो गयी है। जवान का नाम मनीष कुमार था और उम्र 26 वर्ष थी। वह लेह  तैनात थे। अभी तक मौत की सही बजह का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार जवान की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई है। 

जवान का पार्थिव देह उसके घर मंगलवार को पहुंचने की संभावना है। मनीष वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता मदन लाल लुधियाना में फैक्ट्री में काम करते हैं। मनीष अपने माता पिता का इकलौता लड़का था जिसकी 2 बहने हैं। जवान की अभी तक शादी नहीं हुई थी। नौशहरा पंचायत के अध्यक्ष अवतार गुलेरिअा ने कहा की मनीष की मृत्यु के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इलाके में शोक की लहर है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post