Top News

Himachal News : CM सुक्खू का हेलीकाप्टर बना देवदूत , दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर पहुंचे डोडरा - कवार से IGMC

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हेलीकाप्टर बना देवदूत , दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर पहुंचे डोडरा - कवार से IGMC 



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राज में राज्य सरकार प्रदेश जनता को राहत पहुंचने का कार्य पूरे ढंग से कर रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए, आज शिमला की राजधानी में 2 रोगियों को हेलीकॉप्टर से सेवा प्रदान करते हुए, IGMC शिमला तक पहुंचाया गया। इन दोनों रोगियों को त्वरित चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता थी। 6 वर्ष की श्रद्धा और 54 वर्षीय प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आज सुबह 8:30 बजे दोनों मरीजों को उनके घर डोडरा - कवार से लेकर 9 बजे तक अनाडेल पहुंचा। 
CM के आदेश के अनुसार तहसीलदार और एडएम ने मरीजों को इंद्रा गाँधी मेडिकल कॉलेज ( IGMC )
में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया की दोनों रोगियों की हालत स्थिर थी। 

श्रद्धा की माता ने मुख्यमंत्री को हेलीकाप्टर सेवा देने के लिए और उनकी बेटी और पति को हॉस्पिटल पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की ये मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप की बजह से हुआ है और ये काम उनका पीड़ित रोगियों के लिए चिंता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post