Top News

Himachal News : Himachal Budget - मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया 58,444 करोड़ का बजट पेश , जानिए क्या हैं बड़ी घोषणाएं

Himachal Budget - प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया 58,444 करोड़ का बजट पेश , जानिए क्या हैं बड़ी घोषणाएं 



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार 17 फरवरी को वर्ष 2024 - 2025 के लिए 58,444 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में बड़ी घोषणाएं और फैसले लिए गए हैं। वर्ष 2024 - 25 में राजस्व प्राप्तियां 42153 करोड़ रुपए रहने का अंदेशा है और कुल राजस्व व्यय 46667 करोड़ रुपए अनिमानित किया है जिससे कुल राजस्व घाटा 4514 करोड़ रुपए हो सकता है। राजकोष का घाटा 10784 करोड़ रुपए का अनुमान है , जो राज्य के उत्पाद का 4.75 % है 2024 से 2025 के बजट में हर 100 रुपए के खर्चे को बांटा गया है जैसे 25 रुपए वेतन पर , 17 रुपए पेंशन पर ,व्याज पर 11 , ऋण देने पर 9 रुपए , और बाकी बचे 28 रुपए पूंजीगत कामों के साथ अन्य बाकी कार्यों पर खर्च होंगे। 

बड़ी घोषणाएं  - 

सरकारी नौकरी करने बालों की पेंशन में इज़ाफ़ा - मुख्यमंत्री ने घोषणा की है की सेवानिवृत कर्मचारियों गरेटूइटी से संबंधित बकाया के भुगतान 1 मर्च 2024 से शुरू किया जायेगा। हर सहकारी समूह का ऑनलाइन दर्जा किया जाएगा। राज्य कर्मचारी अपने सेवा काल में कम से कम 2 बार LTC की सुविधा ले सकेंगे। जो लोग रोज देहाडी करते हैं उनकी प्रतिदिन आय में 25 रुपए बढ़ोतरी की जाएगी। आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 12000 प्रति माह आय मिलेगी। जो 7000 रुपए वेटनेरी अस्सिस्टेंट को मिलते थे उन्हें बढ़ाकर 7500 प्रति माह किया जायेगा।

वन मित्र भर्ती शुरू होगी - 2061 वन बीटों में सभी वनमित्रों को एक-एक नियुक्ति मिलेगी। 100 रिक्त पदों को वन विभाग में वन रक्षक के रूप में भरा जायेगा। भूतपूर्व सैनिकों को मिलने बाली धन राशि 3000 से 5000 की गयी। पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को बढ़कर 1000 रुपए किया गया। 13,000 खैर के पेड़ों को 10 वन मंडलों में काटने की योजना बनाई गई है।इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। न्यायालय में चीड़ के पेड़ काटने के लिए याचिका दर्ज करेगी इससे प्रदेश के राजस्व में बृद्धि होगी।

पदक जीतने बालों के लिए ख़ुशी की खबर - मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को ओलंपिक्स में गोल्ड मैडल जीतने पर पुरूस्कार राशि को तीन से बढ़कर 5 करोड़ कर दिया है , सिल्वर मैडल जीतने पर पुरुस्कार सरशि को 2 की जगह 3 करोड़ कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोंज मैडल के लिए 1 से बढ़ाकर 2 करोड़ कर दिया है। Asia गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की जगह 4 करोड़ , सिल्वर मैडल पर 30 लाख से बढ़ाकर 2.5 करोड़ और ब्रोंज मैडल पर 20 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post