Top News

Himachal News - उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर पहुंचे कई राजनीतिक नेता

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन के बाद आत्मिक शांति की प्रार्थना के लि डिप्टी CM के घर पहुंचे कई राजनीतिक नेता 


                                                         Image Source - दिव्य हिमाचल 

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी की अकस्मात मृत्यु के बाद प्रदेश के राजनेता शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री के घर। सोमवार के दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शाम के समय मुकेश अग्निहोत्री के घर जाकर उनकी पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अगिनहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा की सिम्मी अग्निहोत्री न केवल एक अच्छी शिक्षक थी बल्कि सामाजिक व धार्मिक सोच की भी महिला थीं।  उनके इस दुनिया में न होने की कमी पूरे राज्य को खलेगी। अनुराग ने मुकेश अग्निहोत्री और आस्था अग्निहोत्री को हिम्मत दी। 

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह ने भी डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के घर पहुंच कर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया। प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्म पत्नी कमलेश ठाकुर ने मुकेश ोे उनकी बेटी आस्था को हिम्मत बाँधी। हिमाचल और पंजाब के अन्य नेतागण भी मुकेश के घर पहुंच रहे हैं। पंजाब के आनंदपुर साहिब के संसद मनीष तिवारी , MLA राजेंद्र राणा , भवानी सिंह पठानिया और अन्य नेताओं ने मुकेश अग्निहोत्री के घर पहुंच कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post