Top News

farmers protest Delhi - हरियाणा के शम्भु बॉर्डर पर पुलिस किसानों के बीच हुआ संघर्ष , ड्रोन के द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले

दिल्ली चलो आंदोलन में किसानों की हुई शम्भु  बॉर्डर पर पुलिस के साथ मुठभेड़ , ड्रोन से फेंके आँसु गैस के गोले 



किसान दिल्ली मोर्चा - पंजाब राज्य के किसान आज राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पिछले कल सोमवार को  चंडीगढ़ में हुई बैठक जिसमे तीन केंद्रीय मंत्री और किसान नेता थे। मीटिंग में कोई भी नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली के लिए रवाना होने की घोषणा कर दी है। 
मंगलवार को हरियाणा के अम्बाला के शम्भु बॉर्डर पर किसानों के ट्रेक्टर पहुंच रहे है , पुलिस ने वहां किसानों को रोकने के लिए बेरीगेट लगा दिए है। उसके साथ ही सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी भी तैनाती किया गए हैं।रास्ते में बड़े बड़े कंटेनर और सीमेंट से बनी दीवारें भी स्थापित करी हैं ताकि किसानों के दल का मोर्चा देश की राजधानी दिल्ली न पहुंच पाए। 
इस आंदोलन का असर आम जनता पर भी हो रहा है।  आंदोलन की बजह से सड़कों पर गाड़ियों का भीषण जाम लगा हुआ है। कर्मचारियों को अपने दफ्तरों में पहुंचने में हो रही है भरी दिक्कत।


किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली में मेट्रो गेट  नंबर 2 को शाम तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने धारा 144 को लागू कर दिया है। नोयडा के असिस्टेंट DCP ने बताया की ट्रैफिक प्लान त्यार कर लिया गया है।  दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है। पुलिस अधिकारीयों का कहां है की किसानो के आंदोलन " दिल्ली चलो " को संभालने के लिए भरी इंतज़ाम किये गए हैं। हमारी कोशिश है की किसानों को शांतिपूर्ण तरिके से रोका जाए जिससे की आम जनता को कोई परेशानी न हो। 


Post a Comment

Previous Post Next Post