Top News

Himachal News - राज्य में कॉफी से बढ़ेगी फसल विविधता , विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक शोध में जुटे

राज्य में कॉफी से बढ़ेगी फसलों में विविधता , विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक शोध में जुटे  

हिमाचल प्रदेश के डा. यशबंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक प्रदेश में  फसलों के विविधीकरण को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में ये वानिकी विश्वविद्यालय कॉफ़ी के द्वारा फसलों के विविधीकरण को लेकर भी कार्य कर रहे हैं। आपको बता दें की राज्य में अभी भी लोग ऐसे फसलों का उत्पादन कर रहे हैं जिनसे आय बढ़ सके लेकिन इसकी बजह से ज्यादा किसान एक जैसी फसल उगाते हैं जिससे उसकी मांग भी कम हो जाती है। 


ऐसे में ऐसी फसलों का भी होना जरूरी है जो अलग भी हों और जिनसे आय का भी साधन बन सके। इसी लक्ष्य को लेकर विश्विद्यालय के वैज्ञानिक कॉफ़ी से फसलों के विविधीकरण की कार्यप्रणाली में ग्रस्त हैं। 
यदि कॉफ़ी की फसल राज्य के अलग अलग स्थानों पर सफल हो जाती है तो किसानो को एक नई फसल मिल जाएगी जिससे वे अपने आय का साधन बना सकते हैं। 
प्रदेश में कॉफी के विविधीकरण के लिए नौणी और घुमारवीं दो जगहों पर कार्यशालाओं को शुरु किया गया है। इससे फसलों के विविधीकरण में भी सहायता होगी और एक ही फसल पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post