Top News

Himachal News : प्रदेश की जनता से करे वादे करेगी सुक्खू सरकार पूरे , व्यवस्था परिवर्तन के एक वर्ष की गिनायीं खूबियां

प्रदेश की जनता से करे वादे करेगी सुक्खू सरकार पूरे , व्यवस्था परिवर्तन के एक वर्ष की गिनायीं खूबियां 

governor shiv pratap shukla with CM sukhwinder singh sukkhu


हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र में राजयपाल शिव प्रताप शुक्ला के अभिभाषण के साथ  बुधवार को बजट सत्र की शुरुवात हुई। बजट सत्र 29 फरवरी  तक चलेगा जिस दौरान 17 फरवरी के दिन मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। राजयपाल ने अपने एक घंटे के भाषण में प्रदेश सरकार के एक साल के काम गिनाये। राजयपाल  ने कहा की इस समय की प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपना व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूरा किया है और राज्य की जनता से किये वादों को पूरा करेगी। सरकार के वादे के मुताबिक 115000 कर्मचारियों की पुराणी पेंशन को दुवारा शुरू  कर दिया गया है और महिलाओं को प्रति माह १५०० रुपए  देने की इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना लागु  कर दी है। इस योजना के प्रथम चरण में  लाहौल स्पीति  की महिलाओं को 1500 रुपए मिलने शुरू हो गए हैं , करीब ढाई लाख महिलाओं को  लाभ मिल रहा है। 
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी 41799  नए लोगों को जोड़ा गया है।  राजयपाल ने कहा ही मुख्यमंत्री की सुखाश्रय योजना ने भी अनाथ वच्चों को अपनाया है। और इस योजना के लिए 101 करोड़ का प्रावधान है। बीते वर्ष में सर्कार ने बरसात में आपदा को भी झेला है लेकिन सरकार ने पहले से 20 गुना अच्छी सुविधा देकर लोगों को राहत दी है। कांग्रेस सरकार जिला काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करेगी और करीब 3000 करोड़ इस योजना के लिए खर्च करेगी। राजयपाल ने इस बात का भी कथन किया की कांग्रेस सरकार ने बिजली रॉयल्टी शेयर को बेचकर 1700 करोड़ कमाए है लेकिन वहीं दूसरी और बरसात की प्राकृतिक आपदा में 658 करोड़ का नुक्सान भी झेलना पड़ा। राजयपाल कहे की वर्तमान सरकार खेती और बागवानी क्षेत्र को मजबूत कर रही है  और मनरेगा में मिलने बाली मजदूरी को भी बढ़ाया गया है। वन मित्र भर्ती में 2061 पदों को भरा जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post