Top News

Himachal News - राजनितिक आपदा के हालात बना रही बीजेपी , सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है - प्रियंका गाँधी

राजनितिक आपदा के हालात बना रही बीजेपी , सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो  रहा है - प्रियंका गाँधी 

Priyanka Gandhi


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार की पूरी घटना में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी बोलीं की लोकतंत्र में आम जनता को अपने पसंद की सरकार को चुनना का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने इसी अधिकार के ऊपर कांग्रेस सरकार बनाई थी , परन्तु भाजपा धनबल , एजेंसिओं की ताकत और केंद्रीय सत्ता का दुरूपयोग करके हिमाचल की जनता के अधिकारों  कुचलने का कार्य कर रही है। राज्य और पूरे देश के लोग ये सब देख रहे हैं।  भाजपा  प्रदेश में हुई प्राकृतिक आपदा के समय जनता के साथ खड़ी नहीं हुई , अब व्ही प्रदेश  को राजनितिक आपदा की ओर धकेल रही है। जिस प्रकार बीजेपी सरकारी सुरक्षा  मशीनरी का दुरूपयोग  कर रही है वो देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। 

झूठे वादों पर बनी सरकार का यही हश्र होगा - अनुराग ठाकुर 


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की प्रदेश में झूठे वादों को बताकर जनता को गुमराह कर कांग्रेस की बनी और अब वो वादे पूरे नहीं हो रहे। आज इनकी ये हालत है की जो भी वादे  इन्होने किये थे उन्ही पर मुकरते दिखाई दे हैं। जिनके अपने  जिले के 2 विधायक छोड़ कर चले गए , उसमे भारतीय जनता पार्टी क्या कर सकती है। इनके अपने विधायक कई बार इनके खिलाफ बोले हैं , उसमे बीजेपी ने नहीं  करवाया कुछ। 

Post a Comment

Previous Post Next Post