Top News

Himachal News - कीरतपुर - नेरचौक फोरलेन के पास एक अनोखा घटना स्थल देखा गया , जहां पुलिस ने एक अज्ञात शव की जांच शुरू की है

कीरतपुर - नेरचौक फोरलेन के  पास एक अनोखा घटना स्थल देखा गया , जहां पुलिस ने एक अज्ञात शव की जांच शुरू  की है। इस रहस्य्मयी स्थिति की जांच में पुलिस विभाग ततपरता से जुड़ा हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश के के बिलासपुर जिले में कीरतपुर - नेरचौक फोरलेन के पास पुलिस को एक रहस्य्मयी स्थिति का सामना करना पड़ा। एक अज्ञात शव सड़क से निचे एक गहरी खाई में मिला है। ये शव को देखकर बताया जा रहा है की  शव काफी पुराना लग रहा है ,अभी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस अपनी छानबीन में लगी हुई है। 



ऐसा बताया जा रहा है की शनिवार देर रात को स्वारघाट पुलिस को इसके बारे में खबर मिली की जकात खाना पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर  निचे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को फ्लाईओवर के निचे  लगभग 100 मीटर की गहरी खाई से निकला। जांच के मुताबिक शव किसी पुरुष का बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष हो सकती है। 
शव के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post