Top News

NZ vs SA : पिछली चार परियों में विलियम्सन ने मारा तीसरा शतक , स्मिथ को पीछे छोड़ कर टेस्ट में सबसे जल्दी 32 शतक मारे

Newzealand vs  South Africa : पिछली चार परियों में विलियम्सन ने मारा तीसरा शतक , स्मिथ को पीछे छोड़ कर टेस्ट में सबसे जल्दी 32 शतक मारे 

kane williamson


नूज़ीलैण्ड के पूर्व टेस्ट कप्तान और वर्तमान समय के फैब - 4 में से एक विल्लियम्सन की शानदार रफ़्तार जारी है। उन्होंने शुक्रवार को नूज़ीलैण्ड की दक्षिण अफ्रीका पर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नूज़ीलैण्ड के लिए 267 रन का लक्ष्य था जिसमे विल्लियम्सन ने 133 रन की नाबाद पारी खेली। ये उनके  पिछले 4 टेस्ट मैचों में तीसरा शतक था। इसके साथ ही इनके टेस्ट करियर का 32वा शतक रहा। नूज़ीलैण्ड के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने बाले खिलाड़ी विल्लियम्सन हैं। 

विल्लियम्सन के कुल अंक - विल्लियम्सन ने इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 118 रन बनाये , दूसरी पारी में 109 रन्स बनाये वहीं दूसरी और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 43 रन बनाकर पवेलियन लोटे। विल्लियम्सन ने अभी तक कुल 98 टेस्ट की 172 पारियों में 8666 रन बनाये जिसमे 55.91 की औसत रही। 32 शतक और 33 अर्धशतक बनाकर वे नूज़ीलैण्ड के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाये हैं। विल्लियम्सन की उम्र 33 वर्ष है और सबसे तेज़ 32 शतक बनाने बाले खिलाडी बन चुके हैं।  ऐसा करके वे स्मिथ को पीछे छोड़ चुके हैं।  स्मिथ ने भी 32 शतक लगे है लेकिन उनकी पारियां 174 हैं वहीं रिकी पोंटिंग ने 176 परियों में 32 शतक लगाए थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 32 शतक 179 परियों में लगाए थे। 

टेस्ट में सबसे तेज़ 32 शतक बनाने बाले खिलाड़ी :

- केन विल्लियम्सन - 172 परियां 
- स्टीव स्मिथ - 174 पारियां 
- रिकी पोंटिंग - 176 परियां 
- सचिन तेंदुलकर - 179 परियां 
- निस खान - 183 परियां 

Post a Comment

Previous Post Next Post