Top News

Shimla - मनीष हत्याकांड मामले ABVP ने कानून - व्यवस्था पर किये प्रश्न , मर्डर की निष्पक्ष जांच की मांग

मनीष हत्याकांड मामले  ABVP  ने कानून - व्यवस्था पर किये प्रश्न , मर्डर की निष्पक्ष जांच की मांग 

Murder in Shimla Himachal Pradesh
Image Source - जागरण 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर हुए हत्याकांड के बाद ABVP भड़क उठी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) ने शिमला में हुई इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाये हैं और ABVP  महामंत्री आकाश नेगी ने कहा है की जब से व्यवस्था परिवर्तन  की सरकार आयी है , तब से ऐसे  बार बार , राज्य की कानून प्रणाली डगमगा  रही है। राज्य में चोरी , लूट , मर्डर जैसे काण्ड  बढ़ रहे हैं , जिस कारण देवभूमि हिमाचल की छवि खराब हो रही है। 

प्रदेश ABVP नेता प्रतिपक्ष ने कहा  राजधानी शिमला में बदमाशों के होंसले बुलंद , वे बिना किसी डर के घूम रहे हैं। शिमला में मालरोड पर हत्याकांड का मामला  सामने आया है और ये घटना कण्ट्रोल रूम के सामने हुई  है , तब लड़के को पुलिस अधिकारी अस्पताल  लेकर गए लेकिन अगली सुबह सोमवार युवक ने दम तोड़ दिया।
मृत लड़के का नाम मनीष। था वो एक रेस्टॉरेंट में काम करता था , रात के 2 बजे किसी अनजान व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। ABVP सरकार से इस मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग कर रही है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post