Top News

Himachal News - शिमला में एक तस्कर को आधा किलो अफीम के साथ पकड़ा , पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

शिमला में एक तस्कर को आधा किलो अफीम के साथ पकड़ा , पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना 

Himachal Breakings :- शिमला में फागु के पास पुलिस को गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एक व्यक्ति को अफीम के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 500 ग्राम अफीम अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी चियोग फागु इलाके में अफीम को बेच रहा था। पुलिस को इसकी सुचना मिलते ही कार्यवाही शुरू हुई और आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस अपराधी के बाकी लिंक को खंगाल रही है। पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताश में अन्य नशा माफियाओं का भी पता लग सकता है। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है जिसमे अफीम कहाँ से लायी गयी थी इसका पता लगाया जा रहा है। 


आरोपी के कब्जे से आधा किलो अफीम को कब्जे में लिया गया है। इंटरनेशनल मार्किट में इसकी कीमत 1 लाख से भी ऊपर है। आरोपी का नाम प्रेम बहादुर उम्र 40 वर्ष है। आरोपी नेपाल के रुकुम जिले का निवासी है। DSP ठियोग का कहना है की पलिस टीम ने नेपाल के निवासी को अफीम बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। NDPS एक्ट के तहत ये मामला दर्ज हुआ है जिसकी आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको रिमांड पर लिया जायेगा। 

Follow our Twitter Page - Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post