Top News

HP Breaking News : हिमाचल प्रदेश में तीन लोग हुए तूफ़ान के शिकार | हुई मौत

Latest Himachal News in Hindi - हिमाचल प्रदेश में तीन लोग हुए तूफ़ान के शिकार | हुई मौत 

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील रक्कड़ की ग्राम पंचायत कुड़ना में गांव सलेटी में बीते दिन शनिवार को बिजली का करंट लगने के कारण नानी और दोहती की दर्दनाक मृत्यु का मामला सामने आया है। सुचना के मुताबिक शुक्रवार देर रात को तेज़ तूफ़ान और आंधी की बजह से कुछ तारें खेत में गिरी थीं जिसकी जानकारी लोगों को नहीं थी। शनिवार की सुबह सपना देवी उम्र 50 वर्ष अपनी पांच वर्ष की दोहती को खेतों में बंदरों को भगाने के लिए गए।  इसी समय खेत में पड़ी तारों की चपेट में महिला और बची आ गयी जिसके कारण मोके पर ही दोनों की मोत हो गयी। 

मिली जानकारी के मुताबिक कुडना स्लेटी के वार्ड न. 5 में बिजली की तारें टूट कर खेत में गिर गयी थीं , जिसमे उस समय में करंट था। नानी दोहती की इस प्रकार मृत्यु के कारण पूरा इलाका शोक में है। जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान रेनू देवी के साथ अन्य पंचायत सदस्य मोके पर पहुंचे। पुलिस के मोके पर पहुंचने से पहले ही दोनों नानी और दोहती के शवों को देहरा अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। 

Heavy storm in All Latest News in Himachal Pradesh in HIndi


जिला ऊना के हुई दो वर्ष की बच्ची की मृत्यु - 


मौसम के खराब होने के कारण शुक्रवार देर रात आये तेज़ तूफ़ान से जिला ऊना के गांव टक्का में एक झोंपड़ी पर पेड़ गिरने की बजह से दो वर्ष की बच्ची की मोत हो गयी। इसके साथ ही अन्य 3 परिवार सदस्य घायल हुए हैं। घटना में UP की रहने बाली सपना पुत्री मुन्ना की मृत्यु हो गयी , इसके साथ ही उसके पिता , माता और अन्य बच्ची को भी चोटें आयी हैं। वहीं कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है और कुछ जगहों में बिजली न होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। 

जिला की विभिन्न पंचायतों के लोगों को रातें बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। कुछ जगहों पर सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली आयी। तेज़्ज़ तूफ़ान के कारण जिला ऊना की कुछ जगहों पर खेतों में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गयी। 

Follow Our Twitter Page - Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post