Top News

Himachal Live News : दूसरी बार हुआ 12वीं कक्षा में फेल, की आत्महत्या - जानिए पूरा मामला

दूसरी बार हुआ 12वीं कक्षा में फेल, की आत्महत्या - जानिए पूरा मामला 

Himachal Pradesh Live | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं में एक छात्र ने दूसरी बार फेल होने होने से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हिमाचल प्रदेश 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ था। पांवटा के सूरजपुर का रहने वाला छात्र जिसका नाम रोहित था उम्र 18 वर्ष पुत्र फूल सिंह 12वीं में दूसरी बार फेल हो गया। इससे परेशान होकर छात्र ने मंगलवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा  था। रोहित की एक छोटी बहन है। परिजनों का कहना है की मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था उस दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या करी है। माँ ने जिस समय ये देखा तो आसपास के लोगों को मोके पर बुलाया। फंदे से निचे उतारकर उसे पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार वालों ने बताया की रोहित कुछ वर्ष पहले छत से निचे गिर गया था उसके बाद उसका उपचार चंडीगढ़ PGI में चल रहा था। 


HP News : जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोहित की मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ चिकित्स्क डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया की  छात्र ने दम अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया था। पांवटा साहिब की DSP अदिति सिंह ने बताया की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post