Top News

Himachal Live News : लाहौल में हुआ हिमस्खलन, कोकसर से सम्पर्क हुआ कट | बर्फबारी से हुआ अटल टनल बंद

लाहौल में हुआ हिमस्खलन, कोकसर से सम्पर्क हुआ कट | बर्फबारी से हुआ अटल टनल बंद 

Himachal Pradesh Live | हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और इसके साथ ही तेज अंधड़ का दौर जारी रहा। लाहौल के जक्शान्ग नाला में हिमस्खलन से कोकसर का सम्पर्क भी टूट गया। बर्फ़बारी के कारण अटल टनल रोहतांग भी सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। अटल टनल के साथ लाहौल घाटी में रविवार रात में बर्फबारी हुई थी जिसका दौर सोमवार को भी जारी रहा। धुंधी से लेकर साउथ पोर्टल तक बर्फ की परत जम गयी है। सभी वाहनों को सोलंगनाला से आगे भेजने पर पाबंदी है। चम्बा साहो मार्ग  को दोपहर के बाद बन्नू पहाड़ के दरकने से दो बाइक और दुकानों को नुक्सान हुआ है। 

Himachal Live News : लाहौल में हुआ हिमस्खलन, कोकसर से सम्पर्क हुआ कट | बर्फबारी से हुआ अटल टनल बंद




Himachal News Live Today - राज्य में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में आठ से 10 डिग्री की कमी देखी गयी है। राज्य में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार बताये गए हैं और इसके लिए येलो सलरत भी जारी किया गया है। 2 और 3 मई को मौसम साफ़ रहने की संभावना है। और 5 मई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

 इसके साथ ही लाहौल की चंदरघाटी के जक्शान्ग नाला में सोमवार को दोपहर के बाद हिमस्खलन हुआ। इससे कोकसर गांव का सम्पर्क भी खत्म हो गया। सुबह के समय कोकसर में सैलानी भी पहुंचे हुए थे। लेकिन बर्फबारी को देख कर उन्हें मनाली भेज दिया गया। यातायात बहाल करने के लिए अब दुवारा हिमखंड को हटाना पड़ेगा। इसके साथ अटल टनल रोहतांग के नार्थ और साउथ पोर्टल में ताजा बर्फ गिरने से सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया है। जिले में 28 गांव में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार के दिन बादल छाए रहे। शाम के समय बारिश भी हुई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post