Top News

Himachal News : नई दिल्ली में कल होंगे कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी तय

Himachal News Today - नई दिल्ली में कल होंगे कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी तय 

HP News | हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा वीरवार को की जाएगी। प्रत्याशिओं का चयन करने के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए तयारियां जारी हैं। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को दिल्ली के लिए नादौन से रवाना होंगेऔर वीरवार को बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 25 अप्रैल के दिन होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल  होने के लिए नई दिल्ली जायेंगे।
 
Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukkhu


Today HP News पार्टी सूत्रों से पता चला है की वुधयर को विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए नई दिल्ली में स्क्रीनिंग समिति की बैठक होने की भी अपेक्षा है। छह विधानसभा उपचुनावों के लिए भी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल भी तैयार किये जा सकते हैं। वीरवार को होने वाली केंद्रीय समिति की होने वाली बैठक में इस पैनल को रखा जायेगा। धर्मशाला और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं दौरा कर चुके हैं। इसके साथ ही अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर और कुटलैहड़ के प्रत्याशिओं को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों की नव्ज टटोलने का काम किया है। गगरेट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की राय को महत्व दिया जायेगा। News in Hindi HP

Latest News Today Himachal Pradesh, इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 26 अप्रैल को शिमला संसदीय सीट के तहत डोडरा कवार और राजगढ़ में चुनावी सभाएं करना प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं का कहना है की 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली से सीधे जनसभाओं के लिए पहुंचेंगे। 


#bjp #congress #elections

Post a Comment

Previous Post Next Post