Top News

Himachal Today : प्रदेश में होंगे आज कांग्रेस के प्रत्याशी फाइनल

प्रदेश में होंगे आज कांग्रेस के प्रत्याशी फाइनल 

Latest Himachal News in Hindi - हिमाचल प्रदेश में चरों लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा उपचुनावों के लिए टिकटों पर फैसला शनिवार को होने की अपेक्षा है। केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में कांग्रेस के उमीदवार तय किये जायेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति के पास संभावित नामों की सूची पहुँच चुकी है। इस बैठक के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे। ( Breaking News Himachal Pradesh ) केंद्रीय चुनाव समिति में कुल सदस्य 16 हैं। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  भी मीटिंग में शामिल होंगे। अपेक्षा है की राज्य में लोकसभा के चुनाव पहली जून को आखरी चरण में होने हैं। ऐसे में कांग्रेस बिना किसी जल्दबाजी के टिकटें तय करने में लगी है। कांग्रेस की टिकट तय करने के साथ ही प्रचार का दौर शुरू हो जायेगा। राज्य में प्रियंका गाँधी  के साथ CM सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रतिभा सिंह और इनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ऊपर प्रचार का भार रहेगा।

Himachal Today: Congress candidates will be final in the state today
Latest Himachal News in Hindi

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समिति के अध्यक्ष हैं और इस समिति में 16 सदस्य शामिल हैं इस समिति में अध्यक्ष के साथ साथ सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन, और अन्य शामिल होंगे। चुनाव समिति का महत्वपूर्ण काम राज्य में शॉर्टलिस्ट का नाम तय करना है। 


इन प्रत्याशियों को मिल सकती है टिकट 


Current Himachal News | जिन उम्मीदवारों को टिकट मिलने की संभावना है उनमे मंडी से विक्रमादित्य सिंह , शिमला में विनोद सुल्तानपुरी, हमीरपुर से सतपाल रायजादा और काँगड़ा से आशा कुमारी, डॉक्टर राजेश शर्मा के साथ अन्य नामों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही विधानसभा के संभावित प्रत्याशिओं में नए नाम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था का जुड़ गया है। सर्वे के माध्यम से राकेश कालिया भी मुकाबले में बने हुए हैं। इसके अलावा धर्मशाला में देवेंद्र जग्गी, बड़सर से मंजीत डोगरा, सुजानपुर से कुलदीप पठानिअा, गगरेट की तरफ से राकेश कालिया , कुटलैहड़ से विवेक शर्मा और लाहौल स्पीति से रामलाल मार्कण्डेय का नाम चर्चा में हैं।  

Visit Our Twitter Page - Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post