Top News

Himachal Live News - प्रदेश में चल रहा 1 लाख करोड़ की राजमार्ग, रोपवे प्रियोजनाओ का कार्य - गडकरी

Himachal Live News - प्रदेश में चल रहा 1 लाख करोड़ की राजमार्ग, रोपवे प्रियोजनाओ का कार्य - गडकरी  

Himachal Live News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज हिमाचल प्रदेश में कहा कि राज्य में एक लाख करोड रुपए की लागत सेराजमार्ग और रोपवे परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। हिमाचल प्रदेश के उनके दो दिवसीय चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश में विकास को सुगम बनाने में बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। Himachal Live News | राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज करसोग में जिला मंडी से बीजेपी के उम्मीदवार कंगना रनौत के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और रोजगार जैसी आवश्यक सेवाओं में सुधार के लिए केंद्रीय सरकार की प्रतिबद्धता को रेखा अंकित किया। गडकरी ने कहा की चार धाम परियोजना ने तीर्थ यात्रा और पर्यटन सेवा को बढ़ावा दिया है जिससे लोगों कीआमदनी में बढ़ावा है। उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण पर केंद्रीय भाजपा सरकार के निरंतर ध्यान में न केवल कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को जोड़ा है बल्कि संसाधन को अनुकूल और आर्थिक दक्षता को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाईवे और ग्रीन कॉरिडोर जैसी पहल सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


Himachal Live News - Nitin Gadkari in Himachal Pradesh


ये भी पढ़ें - Himachal News in Hindi - आनंद शर्मा को वोट मांगने का अधिकार नहीं - भारद्वाज


राज्य में चल रहा 1 लाख करोड़ की परियोजनाओं का कार्य - Himachal News in Hindi


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड रुपए की लागत वाली राजमार्ग रोपवे और केवल - कार जैसी जरूरी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के बुनियादी ढांचे को ऊपर उठाना और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है। भारत की भाजपा सरकार एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां हिमाचल प्रदेश को मजबूत बुनियादी ढांचे और समृद्ध पर्यटन क्षेत्र का समर्थन प्राप्त हो। नितिन गडकरी ने कहा कि लगभग 60 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस गांव को सड़क संपर्क प्रदान नहीं कर सकीव हीं दूसरी तरफ भाजपा ने पिछले 10 सालों में 4:30 लाख गांव को सड़क संपर्क प्रदान किया है।


उन्होंने कहा कि सुरंग ,हवाई अड्डों तथा राजमार्गों सहित बुनियादी ढांचे के विकास का केंद्रीय सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड भारत को वैश्विक नेता बनने की दिशा में आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता का सबूत है।


Follow Newsadda7 Twitter Page



Post a Comment

Previous Post Next Post