Top News

Himachal Weather : किन्नौर में हुई बर्फबारी, करोड़ों के सेबों पर बढ़ा खतरा

Snowfall: किन्नौर में हुई बर्फबारी, करोड़ों के सेबों पर बढ़ा खतरा 

Himachal Live News | हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज विगड़ने के बाद किन्नौर जिले में सेब की करोड़ों की फसल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है।  किन्नौर में बुधवार के दिन दोपहर के बाद अचानक से मौसम ने करवट बदल कर ऊपरी क्षेत्रों में तेज बर्फबारी हुई। हिमपात होने की वजह से जिले के बागबानों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। इससे लकड़ी फसलें प्रभावित होने का डर सत्ता रहा है। 


HP News - इन दिनों जिले के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फ्लॉवरिंग भी शुरू हो गयी है। ऐसे में सेब की अच्छी फसल तापमान का सही रहना बहुत आवश्यक है। तापमान सामान्य रहने की स्थिति में ही फूल सही तरह से उगते हैं और अछि और बढ़िया फसल पैदा होती है लेकिन शुरुवाती समय में ही ऊँचे इलाकों में बर्फ गिरने से बागबानों के लिए चिंता का कारण है। बुधवार दोपहर के बाद छितकुल, रक्ष्म, बटसेरी, सांगला,और बाकी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इसके कारण जिले में नकदी फसलें सेब, चुल्ली , बेमि, खुमानी, और बादाम, फसलें प्रभावित होने का खतरा बढ़ा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post