Top News

HP News : हिमाचल बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक किशोरी लाल हुए कांग्रेस में शामिल

Himachal Latest News: हिमाचल बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक किशोरी लाल हुए कांग्रेस में शामिल 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रह चुके किशोरी लाल ने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिए है। वीरवार शाम को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्य्ता ली है। 2022 के विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी ने किशोरी लाल को टिकट न देकर लोकेन्द्र कुमार को टिकट दिया था। लोकेन्द्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक के रूप में हैं। टिकट कटने के बाद से किशोरी लाल बीजेपी से नाराज थे। इस कड़ी में उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया।

HP News : हिमाचल बीजेपी को झटका, पूर्व विधायक किशोरी लाल हुए कांग्रेस  में शामिल


इस अवसर पर किशोरी लाल ने कहा की पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत पक्की की जाएगी।  राज्य सरकार ने 15 महीने के अपने कार्यकाल में राज्य के साथ साथ पानी में भी बहुत काम किये हैं। इन कार्यों को देखते हुए ही में आज अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुआ हूँ। उन्होंने ये भी कहा की बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को आनी से परेशानी थी। जल्दी ही वे भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। 

Himachal News in Hindi - 

किशोरी लाल ने कहा की विक्रमादित्य सिंह की आनी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी लीड दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल और उनके समर्थकों को कांग्रेस में शामिल होने पर आभार प्रकट किया और स्वागत किया। सुक्खू ने कहा की राज्य सरकार की योजनाओं  विश्वाश रखते हुए किशोरी लाल बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। जो भी श्रद्धा की विचारधारा में विश्वाश रखता है उसका कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post