Top News

AIIMS Bilaspur में रेडिएशन आंकोलॉजी की सेवायें उपलब्ध होंगी , साथ ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू होगा

AIIMS Bilaspur में रेडिएशन आंकोलॉजी की सेवायें उपलब्ध होंगी , साथ ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू होगा

AIIMS Bilaspur


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में निर्मित AIIMS में 23 फरवरी से नई स्वास्थ्य सेवायें चालु होंगी। इसका लाभ राज्य सहित अन्य राज्य के आये लोगों को भी मिलेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया , केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अन्य मंत्रीगण स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारम्भ करेंगे। इस खबर  पुस्टि AIIMS बिलासपुर के जनसम्पर्क अधिकारी  डॉक्टर निधि पूरी द्वारा की गयी है। कैंसर के मरीजों को रेडियोथेरेपी उपचार प्रदान करने  के लक्ष्य से AIIMS रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेवायें शुरू होंगी। इन सेवाओं को न केवल अत्याधुनिक उपचार करने के लिए बल्कि मरीज  आराम , सम्मान और प्राथमिकता देने के लिए डिज़ाइन  करा जायेगा। इस के लिए 30 करोड़ की अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध होगी। 

39.61 करोड़ का बनेगा विश्राम सदन - 

AIIMS में 354 लोगों के योग्य विश्राम घर का भी निर्माण किया जायेगा। जिला बिलासपुर में AIIMS से लगभग 11 km की दुरी पर ये विश्राम घर होगा। वर्तमान में संस्थान के पास ढंग के रहने की जगह।   विश्राम सदन  मरीजों के साथ आने बाले  उनके घरवालों या रिश्तेदारों के लिए लाभ कारी होगा  ताकि उन्हें मोंसों  बारिश और गर्मी में कठोर गर्मी का सामना न करना पड़े। इस काम के लिए 39. 61 करोड़ ली लागत आएगी और ये 18 महीने के समय में बनकर त्यार हो जायेगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post