Top News

Una Latest News in Hindi - राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा उत्स्व में ऊना और बिलासपुर के चार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Una News Today : राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा उत्स्व में Una और बिलासपुर के चार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा 

Una latest news
 राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा उत्स्व में ऊना और बिलासपुर के चार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा 


Una | भारत सरकार के अनुसार Una के राष्ट्रीय सुचना केंद्र में वर्चुअल मोड पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ नेहरू युवा केंद्र Una युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से किया गया। इसमें सयुंक्त निर्देशक नेहरू युवा केंद्र संगठन , नई दिल्ली प्रभात कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रभात कुमार ने कहा की नेहरू युवा केंद्र संगठन , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कई गतिविधिओं को युवाओं के लिए आयोजन करके मंच प्रदान करेगी। इससे युवा अपने विचारों को जनता तक पहुंचा सकता है। नेहरू युवा केंद्र Una के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह की तरफ से हिमाचली संस्कृति और प्रथा को निभाते हुए मुख्यातिथि को पहाड़ी टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने ये भी बताया की इस प्रत्योगिता में जिला Una और बिलासपुर के 2 - 2  प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रत्योगिता में शामिल होंगे। 

जिला स्तरीय प्रत्योगिता में 21 प्रतिभागिओं ने दोनों जिलों से भाग लिया था जिसमे से जिला बिलासपुर से सुनिशा ने प्रथम स्थान , दीक्षित नायक दूसरा स्थान जबकि जिला Una से आकृति शर्मा प्रथम और सुहानी देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ये 4 विद्यार्थी शिमला में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद में जल्दी ही शामिल होंगे। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने बाले को 200000 , दूसरे स्थान बाले को 150000 और तीसरे को 100000 की धन राशि का पुरूस्कार मिलेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post