Top News

Himachal News : बीजेपी ने जिन्हे टिकट दिया उन्हें दिए 15 करोड़ रुपए - मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बीजेपी ने जिन्हे टिकट दिया उन्हें दिए 15 करोड़ रुपए -  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 

Himachal Pradesh Latest News in Hindi | केलांग में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति विस उपचुनाव के लिए टिकेटों के दावेदारों से बंद कमरे में अलग अलग बैठक करके सबकी रे जानी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की वे सबसे मिलने आये हैं। उन्होंने कहा की बीजेपी ने जिनको टिकट दी है उन्होंने 15 करोड़ से ज्यादा पैसे लिए हैं। अब इन्ही पैसों को चुनाव में वोट खरीदने के लिए उपयोग करेंगे। उनका प्रयास केवल पैसा कमाना है। वे सरकार बनने के बाद तीसरी बार लाहौल स्पीति आये हैं। 

Himachal News : बीजेपी ने जिन्हे टिकट दिया उन्हें दिए 15 करोड़ रुपए -  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू


मुख्यमंत्री सुक्खू लाहौल स्पीति, किन्नौर के साथ सभी जनजातीय इलाकों से उनका ख़ास लगाव है। 26 फरवरी को रवि ठाकुर ने उनके साथ रात में भोजन किया और 27 फरवरी को जब राजयसभा में वोटिंग होनी थी। वे विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए थे। अगले दिन पता चला की उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवारों को वोट करी है। ये सूचना उन्होंने फोन से लाहौल स्पीति के कांग्रेस अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर को भी दी थी की उन्होंने भाजपा को वोट करी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा की  राजयसभा की वोटिंग करने से कोई आयोग्य नहीं हो जाता और उसमे वोटिंग  करने का अधिकार है। इसके अगले दिन वे पंचकूला पहुंच गए। HP News

Post a Comment

Previous Post Next Post