Top News

Himachal News : पर्यटकों ने वाहनों की छतों पर बैठ कर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पहुंचाए थाने

Himachal News | पर्यटकों ने वाहनों की छतों पर बैठ कर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पहुंचाए थाने 

Himachal Today News in Hindi | कालका - शिमला NH पर दो वाहनों में बैठे सैलानियों को यातायात के नियमों का उललंघन करना पड़ गया महंगा। पर्यटकों के तीन तीन हजार रुपए के चालान पुलिस के द्वारा काटे गए। वहीं उन्हें कुछ वक्त पुलिस स्टेशन में भी बिताना पड़ा। मुद्दा नेशनल हाईवे के ऊपर कंडाघाट के नजदीक का है। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पर्यटकों को पकड़ा गया और थाने ले जाया गया। इनके चलान काटे गया और कुछ समय के लिए इनको पुलिस स्टेशन में रखा गया। 

Himachal News :  पर्यटकों ने वाहनों की छतों पर बैठ कर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने पहुंचाए थाने




जानकारी के अनुसार बाहर के प्रदेशों में गर्मी के ज्यादा बढ़ने से पर्यटक घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन इनमे से कुछ सैलानियों NH पर यातायात के नियमों का उललंघन करा जिसके ऊपर पुलिस ने कार्यवाही की। मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के SP गौरव सिंह ने बताया की पुलिस ने यातायात के नियमों का उललंघन करने वाले यात्रियों के चलान काटे हैं। कालका शिमला NH पर हुड़दंग मचाने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post