Top News

Himachal News in Hindi - हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Himachal News in Hindi - हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Himachal News in Hindi | हिमाचल प्रदेश में मतदान के कुल प्रतिशत के मामले में महिलाओं ने फिर एक बार पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया है। चार लोकसभा सीटों के लिए 72.6 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया वहीं 69.3% पुरुष मतदाताओं ने वोट डाली.  इसके साथ ही 6 विधानसभा उपचुनाव में महिलाओंऔर पुरुषों के मतदान के कुल प्रतिशत के मध्य का अंतर काफी बड़ा है। 70.4%मतदान पुरुषों ने किया है जबकि 77.4% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। Himachal News in Hindi लोकसभा चुनाव में राजधानी शिमला संसदीय सीट को छोड़करबाकी सभी सीटों परमहिलाओं नेपुरुषों को पछाड़ा है.. लोकसभा संसदीय सीट शिमला में पुरुष मतदाताओं काकुल प्रतिशत 72.54% रहा जबकिमहिलाओं ने 69.92%वोटिंग करी।


Himachal News in Hindi - women do voting more than men in Himachal Pradesh

Himachal Live News - पिछले लोकसभा चुनाव में 74.3% महिलाओं ने वोट डाला था वही 68.4%पुरुषों ने मतदान किया था। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 5.83% ज्यादा रही। यह अंतर पूरे देश में पुरुष और महिला मतदान के प्रतिशत में तीसरा सबसे बड़ा अंतर था। संयोग से 1991 में विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं ने चावन के बाद से लगातार पुरुषों को पीछे छोड़ा है। HP News कोई हैरानी की बात नहीं की दोनों दलों ने महिला मतदाताओं कोलुभाने के लिए योजनाओं और वादों की एक लंबी लिस्ट तैयार की। राज्य में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंदेल के अनुसार, कांग्रेस ने महिलाओं को ₹1500 पेंशन, दूध पर MSP, अकेली महिलाओं और उनके बच्चों के लिएयोजनाएं जैसेकार्य करकेइन योजनाओं पर वोट मांगे हैं। हमारे घोषणा पत्र मेंहमनेगरीब परिवारोंकी एक महिला कोसाल का ₹100000 देने और सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण, आंगनवाड़ी में कार्य करने वाली मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि आदि का वादा किया है।


Himachal Live News: इसी बीच बीजेपी ने उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड पर महिला को परिवार की मुख्य सदस्य बनाने, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50% करने, लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम समहिलाओं से वोट मांगे। राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि इन योजनाओं के अलावा महिलाओं के लिए लगभग 28 करोड़ धन खाता खोले गए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए करीब 4 करोड़ घरों में से लगभग 75% महिलाओं के नाम पर पंजीकृत पंजीकृत किए गए हैंऔर 14 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं।


Follow Newsadda7 Twitter for more updates


Post a Comment

Previous Post Next Post